Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशबौद्धिक अक्षम बच्चियों को मिली सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की सौगात… बैतूल...

बौद्धिक अक्षम बच्चियों को मिली सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की सौगात… बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की सराहनीय पहल

कायस्थ महिला किटी ग्रुप का मिला साथ

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बौद्धिक अक्षम बच्चियों के लिए मासिक धर्म उनके लिए सामान्य युवतियों एवं महिलाओं की तुलना में ज्यादा कठिन एवं मुश्किल भरा होता है। वह अपनी देखभाल स्वयं नहीं कर सकती मुश्किल दिनों में उन पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत होती है, आम तौर पर बड़ी बहन या मां या घर की महिला सदस्य उनका ध्यान मासिक धर्म के दिनों में रखती है। इस परेशानी का समझने का काम बौद्धिक अक्षम बच्चियों ने किया, जिनको अब कायस्थ महिला किटी ग्रुप का साथ मिला है।

पैड बैंक की दी सौगात
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के सेवा प्रकल्प सशक्त सुरक्षा पैड बैंक के माध्यम से बौद्धिक अक्षम बालिकाओं के लिए कायस्थ समाज की महिलाओं के किटी ग्रुप ने वर्ष के जाते-जाते पैड बैंक की सौगात दी। महावीर वार्ड में संचालित नवदीप डे सेंटर में अध्ययन करने वाली बौद्धिक अक्षम बालिकाओं के लिए कायस्थ महिला किटी ग्रुप ने जहां सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की शुरुआत की, वहीं बालक एवं बालिकाओं के लिए गर्म कपड़े, स्टेशनरी एवं चॉकलेट भी भेंट की। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान ये रहीं मौजूद
इस अवसर पर कायस्थ महिला किटी ग्रुप की अध्यक्ष एड. नीरजा श्रीवास्तव, अनिता वर्मा,मीनल बलबापुरी, संचिता सक्सेना, माधुरी श्रीवास्तव, विमिता खासकलम, बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं नगर विकास प्रस्फूटन समिति महावीर वार्ड के पदाधिकारी- सदस्य एवं नवोदित डे सेंटर की अधीक्षिका एलिजा बेथ लाल व सहायक कीर्ति धोटे मौजूद थे।

बौद्धिक अक्षम बालिकाओं का मासिक धर्म के दिनों अतिरिक्त ध्यान रखना जरुरी
इस अवसर पर कायस्थ समाज महिला किटी ग्रुप की अध्यक्ष एवं समाजसेवी नीरजा श्रीवास्तव ने कहा कि मासिक धर्म के दिनों में बालिकाएं एवं महिलाओं को शारीरिक पीड़ा होती है। सामान्य लोग तो इस वेदना को सह लेते है, या बता देते है लेकिन मानसिक रुप से बीमार एवं बाधित बच्चों के लिए यह समय और अधिक कष्टदायी होता है। ऐसे में उनका ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं नगर विकास प्रस्फूटन समिति की अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम ने बताया कि सशक्त सुरक्षा पैड बैंक एक संवेदनशील पहल है। इस पहल से जुडक़र अन्य संगठन भी मासिक धर्म को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर खुली चर्चा करने लगे है और बालिकाओं को पैड बैंक की सौगात अपने जन्मदिन, वर्षगांठ और विशेष दिनों और अवसर पर देने में लगे है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट