P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार, लंगर और...

कटनी में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार, लंगर और जुलूस से दिखी धार्मिक एकता

कटनी में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

कटनी,सौरभ श्रीवास्तव – इस बार कटनी में मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और शहर भर में जुलूस निकाला।जुलूस में लोग धार्मिक गीतों और नातों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए, जो भाईचारे और धार्मिक एकता की मिसाल पेश कर रहे थे।समाजसेवी और धार्मिक नेताओं ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन कटनी में समरसता और सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा, जहां हर वर्ग के लोग एक साथ मिलकर इस विशेष दिन को मना रहे थे।शहर मे शांति पूर्ण तारीके से त्योहार मनाया जा सके इसलिए पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या मे सुबह से मौके पर मौजूद रहा.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट