चिरिया,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ ग्राम चिरिया में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। फरियादी ने बताया कि वह अपने भाई अब्दुल और भतीजे सलमान के साथ घर पर बैठा था, तभी आवेश पिता नासिर खान, उसके भांजे सरफराज, समीर और जीजा पप्पू उर्फ तफज्जुल घर के सामने आए और अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर सरफराज ने चाकू से फरियादी के पेट और कान के पास हमला किया। इसी दौरान समीर ने अब्दुल पर वार किया और पप्पू ने सलमान को चोट पहुंचाई।घटना में फरियादी, उसका भाई अब्दुल, भतीजा सलमान और बीच बचाव करने पहुंचे गांव के रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि नाम लिया तो जान से खत्म कर देंगे और सभी स्कॉर्पियो (क्रमांक MP13 TA 0551) में बैठकर भाग गए।पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 (हत्या का प्रयास), धारा 118(1) (गाली-गलौज एवं अशांति फैलाना), धारा 331(6) (गंभीर मारपीट), धारा 351(3) (हथियार से हमला) तथा धारा 3(5) (सामूहिक अपराध एवं धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। घटना को लेकर ग्राम वासियों में खास आक्रोश देखा जा रहा है।



