मध्यप्रदेश

डेढ़ माह में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाकर मध्यप्रदेश ने ‘इतिहास’ रचा

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी का साधारण सदस्यता पर्व का पहला चरण मंगलवार को पूरा हुआ, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ के लक्ष्य को आसानी से पा लिया। अभी ऑनलाइन संख्या आई है, जो एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा है। मैन्युअली फॉर्म भरे गए हैं, वो बुधवार तक प्रदेश कार्यालय में आ जाएंगे।एक अनुमान है कि इनकी संख्या के आधार पर साधारण सदस्य पार्टी ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बनाकर एक इतिहास रच दिया है।

यह जानकारी सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी व विधायक भगवानदास सबनानी ने दी। उन्होंने कहा कि साधारण सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से लेकर सबसे छोटे कार्यकर्ता ने भी अपने स्तर पर सदस्य बनाए हैं, लेकिन अलग-अलग संख्या नहीं बताई जाती है। उन्होंने बताया कि साधारण सदस्य बनाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। दूसरा चरण बुधवार से सक्रिए सदस्य बनाने के लिए शुरू हो रहा है। इसमें दिक्कत कुछ लोगों को आ सकती हैं। क्योंकि इसमें शर्त यह रहती है कि कम से कम 100 सदस्य अपने स्तर पर और अपने क्षेत्र में बनाए हों, तभी सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। कई लोग अपने नेता को प्रसन्न करने के लिए उनके नंबर बढ़ाने के लिए उनके नंबर से सदस्य बनवा देते हैं। जब उन्हें जानकारी मिलती है कि उनके खाते में या उनके क्षेत्र के सदस्य बनाए ही नहीं हैं, तब बात समझ में आती है। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पास अधिकार है कि कुछ कमी रहने के बाद वो सक्रिए सदस्य बनवा दें। क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए सक्रिए सदस्य होना जरूरी है। सबनानी के अनुसार 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा।

अजय विश्नोई का आरोप

जबलपुर के पाटन से भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट से पार्टी के सदस्यता अभियान पर ही सवाल उठा िदया। उन्होंने लिखा है कि मैंने पहले भी कुछ लोगों को विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर के भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे हैं। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

अजय विश्नोई ने एक्स पर लिखा है कि ‘भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था, जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।’ हालांकि, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी वरिष्ठ नेता विश्नोई के बयान का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा िक ऐसा कुछ नहीं है। सबनानी ने कहा िक वे जीतू पटवारी व उमंग िसंघार को चुनौती देते हैं, वे इतना प्रामाणिक सदस्यता अभियान चलाकर िदखा दें। गौर हो िक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि फर्जी आंकड़ों का प्रचार-प्रसार कर अपना सदस्यता अभियान चलाने वाली भाजपा की पोल अब खुद भाजपा के विधायक ही खोल रहे हैं।

Khabar Digital Desk

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

17 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

30 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

52 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago