P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News : सुदामा नगर को विकास की बड़ी सौगात… नई ड्रेनेज...

Indore News : सुदामा नगर को विकास की बड़ी सौगात… नई ड्रेनेज लाइन का भूमि पूजन

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की सौगात

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ वार्ड क्रमांक 82 अंतर्गत संपूर्ण सुदामा नगर के रहवासियों के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात मिली। क्षेत्र में नई ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम कल 18 तारीख को सुबह 9 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फूटी कोठी ब्रिज के बीच किया गया।

ये मुख्य अतिथि रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा एवं महापौर प्रतिनिधि भारत पारख की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ।

सुदामा नगरवासियों को सौगात
नई ड्रेनेज लाइन के निर्माण से सुदामा नगर के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

झोन अध्यक्ष नितिन (शानू) शर्मा ने की थी अपील
कार्यक्रम को लेकर झोन अध्यक्ष 14 एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 82 नितिन (शानू) शर्मा ने समस्त वार्ड वासियों से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नितिन पांडे, संदीप गवई, विशाल बुंदेला, वैभव उपाध्याय, असीम महेश्वरी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट