P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर: संकल्प से समाधान अभियान: वार्ड में महापौर ने की जल सुनवाई,...

इंदौर: संकल्प से समाधान अभियान: वार्ड में महापौर ने की जल सुनवाई, नागरिकों से सीधे संवाद कर सुनीं समस्याएं

महापौर ने किया नागरिकों से संवाद

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव वार्ड क्रमांक 49 में आयोजित शिविर एवं जल सुनवाई में शामिल हुए। यह कार्यक्रम महावीर बाग, तिलक नगर स्थित पानी की टंकी परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिंहा, संबंधित झोनल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखीं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे-महापौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचे। इसी उद्देश्य से झोनवार और वार्डवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को सभी वार्डों में जल सुनवाई आयोजित की जा रही है।

जल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

जल सुनवाई के दौरान नागरिकों ने पानी की आपूर्ति न होने, दूषित पानी आने और पुरानी जलप्रदाय लाइनों से उत्पन्न समस्याओं की शिकायत की। महापौर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दूषित पानी की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट