मुरैना/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कानून का रखवाला ही कानून का मज़ाक उड़ाता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो जोरा थाना में पदस्थ TI दर्शन शुक्ला का बताया जा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोरी के आरोपी के कंधे पर TI साहब बैठे हुए हैं और इतना ही नहीं… इस दौरान जन्मदिन मनाने जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
भोपाल में खामेनेई की मौत के बाद पसरा मातम… अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे – Khabar Digital
यानि जिस आरोपी को सलाखों के पीछे होना चाहिए… उसके कंधे पर बैठकर TI साहब अपना जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं… वीडियो में मौजूद लोग हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं… और आरोपी के साथ यह पूरा घटनाक्रम किसी जश्न की तरह मनाया जा रहा है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस की वर्दी का यही सम्मान है…? क्या एक आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार नियमों के तहत आता है…? और अगर नहीं… तो फिर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी…?
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है… और पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है… अब देखना ये होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।
NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की पूरी कहानी…. – Khabar Digital
Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


