उज्जैन/ खबर डिजिटल/ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री Tripura CM Manik Saha ने उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं त्रिपुरा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन उपरांत CM Manik Saha ने कहा कि वे लगभग 50 वर्ष बाद महाकाल मंदिर आए हैं और अब मंदिर का स्वरूप अत्यंत भव्य हो गया है। उन्होंने बताया कि महाकाल से उन्होंने प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री का हाथ और अधिक सशक्त हो तथा त्रिपुरा में सुख-समृद्धि बनी रहे।
ujjain mandir samiti की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की पूरी कहानी…. – Khabar Digital
Follow the KHABAR DIGITAL MP channel on WhatsApp
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
