MP Nigam Mandal List: मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. जयभान सिंह पवैया को हाल ही में जिम्मेदारी मिलने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि अगला मौका किसे मिलेगा. इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर नए समीकरण बनाना शुरू कर दिए हैं. पवैया की नियुक्ति के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद दिखाई दे रही है. संगठन से जुड़े कई नेता अब अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं, जिससे अंदरूनी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं.
इन नेताओं को मिल सकती है जगह
सूत्रों की मानें तो रामनिवास रावत, इमरती देवी, वीडी शर्मा और अजय विश्नोई जैसे नाम निगम-मंडलों के लिए चर्चा में हैं. इन नेताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच कुछ बड़े नेताओं को केंद्रीय संगठन में भेजे जाने की अटकलें भी सामने आ रही हैं. गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं के नाम इस सूची में बताए जा रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं जीतू जिराती को संवैधानिक पद या राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की भी चर्चा है.
हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है चर्चा
बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव हाल ही में दिल्ली जाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं. इसके बाद से इन अटकलों को और हवा मिल गई है. यह भी कहा जा रहा है कि अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होता है, तो कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


