Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Nigam: निगम-मंडल अध्यक्षों को भोपाल में ट्रेनिंग, CM मोहन यादव करेंगे...

MP Nigam: निगम-मंडल अध्यक्षों को भोपाल में ट्रेनिंग, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में हाल ही में नियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को सोमवार को भोपाल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंत्री का दर्जा प्राप्त इन पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन और विभागीय जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन करेंगे।

अटल बिहारी संस्थान में हो रहा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण अटल बिहारी संस्थान में आयोजित किया गया है। इसमें कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी देंगे जानकारी

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। वे अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को निगम-मंडलों के संचालन, वित्तीय अधिकार, सरकारी प्रक्रियाएं, नीतियां और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

रैलियों के बाद सख्त संदेश

हाल ही में कई नवनियुक्त अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण करने के दौरान वाहन रैलियां निकाली थीं। इस पर बीजेपी नेतृत्व ने नाराजगी जताई थी। भिंड में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से हटाया गया, जबकि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को नोटिस जारी कर उनके अधिकार अस्थायी रूप से सीमित कर दिए गए।

मंत्रियों और अफसरों से टकराव रोकने पर फोकस

प्रशिक्षण का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि निगम-मंडल अध्यक्षों और संबंधित विभागीय मंत्रियों या अधिकारियों के बीच अधिकारों को लेकर विवाद की स्थिति न बने। इसके लिए पदाधिकारियों को उनकी सीमाएं, अधिकार और कार्यप्रणाली स्पष्ट रूप से समझाई जा रही है।

यह खबर भी पढ़िये..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट