मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. इस नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थियों को बार-बार अलग-अलग परीक्षाएं देने की जरूरत कम हो सकती है. सरकार की योजना है कि एक कॉमन परीक्षा आयोजित की जाए, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी. इस लिस्ट की खास बात यह होगी कि इसकी वैधता दो साल तक रहेगी. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार अगले दो साल तक उसी स्कोर के आधार पर अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. मु.ख्य सचिव अनुराग की अध्यक्षता वाली कमेटी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के प्रस्ताव को मंजूरी दी है
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की बल्ले बल्ले
इस कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि युवाओं को हर भर्ती के लिए अलग से तैयारी और परीक्षा देने का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा. अभी तक हर विभाग अपनी अलग परीक्षा आयोजित करता है, जिससे उम्मीदवारों को समय और पैसे दोनों का खर्च उठाना पड़ता है. नई प्रणाली लागू होने पर यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी भी आएगी. विभागों को हर बार परीक्षा आयोजित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे पहले से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधे चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे. इससे खाली पदों को जल्दी भरा जा सकेगा और प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा.
इस नई व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. एक ही परीक्षा और एक ही मेरिट लिस्ट होने से चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी या पक्षपात की संभावना कम होगी. साथ ही, उम्मीदवारों को भी साफ और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि उनकी रैंक क्या है और उन्हें किस आधार पर मौका मिल रहा है. हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने से पहले कई तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर काम किया जा रहा है. जैसे परीक्षा का प्रारूप कैसा होगा, किन पदों के लिए यह व्यवस्था लागू होगी और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया कैसी रहेगी. इन सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श जारी है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम युवाओं के लिए काफी राहत भरा साबित हो सकता है. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव कम होगा और वे अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे. खासकर उन छात्रों के लिए यह फायदेमंद होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बार-बार परीक्षा फीस और यात्रा का खर्च नहीं उठा पाते.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


