Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Toll Tax 2026: मध्यप्रदेश में माना टोल प्लाजा की नई दरें...

MP Toll Tax 2026: मध्यप्रदेश में माना टोल प्लाजा की नई दरें लागू, देखें पूरी सूची

डेस्क। मध्यप्रदेश के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अगर मालवा जिले के माना टोल प्लाजा की नई टोल दरें जारी कर दी हैं। ये दरें मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर NH-752B के जीरापुर-सुसनेर और जीरापुर बाईपास से गुजरने वाले सभी वाहनों पर लागू होंगी।

20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मिलेगा मासिक पास

NHAI के अनुसार, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिक ₹360 का मासिक पास बनवा सकेंगे। वहीं, एक महीने में 50 एकल यात्राओं के लिए भी मासिक पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को भी रियायती टोल शुल्क का लाभ मिलेगा।

FASTag जरूरी, तभी मिलेगी छूट

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने साफ किया है कि वापसी यात्रा, मासिक पास, जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों की रियायत और स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहनों को मिलने वाली छूट केवल एक्टिव FASTag वाले वाहनों पर ही लागू होगी।

शिकायत या जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

टोल शुल्क से जुड़ी किसी भी शिकायत, सुझाव या जानकारी के लिए वाहन चालक NHAI की PIU इकाई, ग्राम चंदेसरी (प्रेम नगर), देवास-उज्जैन जंक्शन से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 0734-3551395 जारी किया गया है।

माना टोल प्लाजा की नई टोल दरें

वाहनएकल यात्राएक दिन में वापसी50 यात्राओं का मासिक पासजिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन
कार, जीप, वैन, हल्का मोटर वाहन₹50₹75₹1,645₹25
हल्का वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस₹80₹120₹2,655₹40
बस या दो धुरी ट्रक₹165₹250₹5,560₹85
तीन धुरी वाणिज्यिक वाहन₹180₹275₹6,065₹90
HCM / EME मशीनरी₹260₹390₹8,720₹130
7 या अधिक धुरी वाले बड़े वाहन₹320₹480₹10,615₹160

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट