मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर इस बार ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया, जिसके बाद हजारों वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई है. राज्य में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी पीटीआरई के निर्देशन में 15 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ रिकॉर्ड स्तर पर चालान काटे गए और 5 हजार से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए.
ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर हुई. पूरे प्रदेश में करीब 98 हजार वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिनसे 2.87 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक पुलिस ने केवल जुर्माना लगाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए गए. कुल 5253 लाइसेंस कैंसिल किए जाने की जानकारी सामने आई है.
क्यों ड्राइविंग लाइसेंस हुए निरस्त
कुछ समय पहले भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में हेलमेट चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था. इसके लिए करीब 20 टीमें बनाई गई थीं, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में अचानक चेकिंग कर रही थीं. विवाद की स्थिति से बचने के लिए टीमों को बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ तैनात किया गया था. इस दौरान कई वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त कर निलंबित भी किए गए.
एनसीआरबी की रिपोर्ट क्या कहती है
एनसीआरबी की रिपोर्ट भी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर तस्वीर पेश करती है. रिपोर्ट के अनुसार सड़क हादसों में बड़ी संख्या में मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने की वजह से हुईं. साल 2024 में मध्यप्रदेश में 55 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 16 हजार से अधिक लोगों की जान गई. विशेषज्ञों के मुताबिक हेलमेट और सीट बेल्ट की अनदेखी मौतों की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है. इधर परिवहन विभाग से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं. इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में “वाहन” और “सारथी” पोर्टल पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं. इसके कारण ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल और ट्रांसफर जैसे जरूरी काम अटक गए हैं. वाहन डीलरों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों के अनुसार सर्वर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यह दिक्कत सामने आई है.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके


