Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Forecast : एमपी में सर्द हवाओं का डबल अटैक जारी.....

MP Weather Forecast : एमपी में सर्द हवाओं का डबल अटैक जारी.. अगले दो दिन ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन

अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

MP Weather: भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में शीतलहर ने डबल अटैक शुरू कर दिया हैं। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार के लिए भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में तेज शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसका कारण उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और ऊपरी हवा में सक्रिय जेट स्ट्रीम को बताया गया है, जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ेगा।

भोपाल में रात का पारा करीब 7 डिग्री
भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम पारा गिरकर 4.7 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर सहित 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिसके चलते इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेशभर में तापमान में तेज गिरावट
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में समय से पहले हुई बर्फबारी, राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों की ठंडी हवाएं और पंजाब–हरियाणा–दिल्ली से आती ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। तीनों दिशाओं से चल रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि पचमढ़ी में झीलों और तालाबों से भाप उठती नजर आने लगी है, जबकि रायसेन में फसलों पर ओस की बूंदें जमकर मोती की परत जैसी दिखाई दीं।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों के ऊपर जेट स्ट्रीम लगभग 222 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सक्रिय है। जमीन से करीब 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रवाहित होने वाली यह तेज धारा जब पहाड़ों से नीचे आ रही बर्फीली ठंड के साथ मिलती है, तो शीतलहर और अधिक तीव्र हो जाती है। इसका सीधा प्रभाव मध्य प्रदेश में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट