Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ इलाकों में अब भी पर्याप्त बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।

27 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कई बड़े शहरों में भी बारिश की संभावना

विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, कटनी, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, सतना, रीवा, शहडोल, सिंगरौली, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। अलग-अलग दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी और अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

तापमान में होगी गिरावट

बारिश का असर दिन और रात दोनों के तापमान पर देखने को मिलेगा। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट