खबर डिजिटल संवाददाता कटनी– शहर के विवेकानंद वार्ड लखेरा स्थित इमामबाड़ा के पीछे मनोहर श्रीवास्तव के घर के सामने लगा हेडपंप लंबे समय से खराब पड़ा था, जिससे स्थानीय रहवासियों को भीषण गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर “खबर” डिजिटल पोर्टल पर समाचार प्रकाशित किया गया था।समाचार प्रकाशित होते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और नगर निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभागीय कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और खराब हेडपंप का सुधार कार्य कराया गया।हेडपंप शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से राहत मिली है।नगर निगम की इस संवेदनशील एवं तत्पर कार्यवाही को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया है।
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
