Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 3 जुआरी गिरफ्तार

सिवनी: पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 3 जुआरी गिरफ्तार

सिवनी/ खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ जिले की कान्हीवाड़ा पुलिस ने ग्राम टिकारी के पास जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की घेराबंदी देख मुख्य खाईवाल रिंकू रजक और उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

​पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों—अयूब शेख (केवलारी), इतनार अहिरवार (लखनादौन) और शुभम लाहौरिया (भैरोगंज सिवनी) से पूछताछ की, तो वे अन्य जुआरियों के नाम छिपाते रहे, लेकिन मुख्य खाईवाल के रूप में भोमा निवासी रिंकू रजक का नाम सामने आया है।

पुलिस ने फिलहाल 04 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार रिंकू रजक की तलाश शुरू कर दी है। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के भोमा और छुई क्षेत्रों में लंबे समय से जुआरी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने मामले की जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट