MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अचानक बदले मौसम ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी फसले बर्बाद हो गई है। तो कई जिलों में खड़ी गेंहू की फसल के दानों की चमक जाने की संभावनाएं बढ़ गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के करबी 42 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि 14 जिलों में ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों नुकसान हुआ है। तो वही बगीचों में आम के पेड़ों से बौर झड़ गए हैं।
कहां कहां हुई बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 112 शहरों में बारिश हुई, जिनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और जबलपुर शामिल हैं। सबसे ज्यादा बारिश बदनावर और घोड़ाडोंगरी में दर्ज की गई, जहां करीब पौन इंच पानी गिरा। इसके अलावा बड़वानी, सेंधवा, भैंसदेही, मुलताई, भोपाल और दमोह में भी आधा इंच बारिश हुई।
ओलावृष्टि से फसले खराब
वही शिवपुरी, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, झाबुआ, खंडवा, आगर-मालवा, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह, सिवनी और छतरपुर जिलों में ओले गिरने से किसानों को नुकसान होने की खबर है।
कई जिलो में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को भी कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, डिंडौरी, बालाघाट और मंडला समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे है। इसके अलावा सिवनी, बालाघाट, मंडला, भिंड, दतिया और निवाड़ी में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।


