P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरायसेन: रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या, आरोपी की पिटाई...

रायसेन: रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या, आरोपी की पिटाई के बाद मौत, 6 लोग हिरासत में, जांच जारी

रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या, आरोपी की पिटाई में मौत

रायसेन/ खबर डिजिटल/ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भारतीपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया।

विरोध पर जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश सिंह भिलाड़ा ने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसने बका से उसके जबड़े और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसे घसीटकर खेत के अंदर ले गया। घटनास्थल पर युवती के शरीर के निचले कपड़े नहीं मिले, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और कमरोरा क्षेत्र की घोघरा नदी के पास आरोपी घायल हालत में मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल भिजवाया।

इलाज के दौरान आरोपी की भी मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात आरोपी ने भी दम तोड़ दिया। एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि युवती और आरोपी के घर आमने-सामने हैं और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

6 लोग हिरासत में, जांच जारी

युवती के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी की मौत के मामले में भी अलग से जांच की जा रही है। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट