Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore News: इंदौर में सजेगा राम दरबार, 'अयोध्या महोत्सव' सजेगा 51 फीट...

Indore News: इंदौर में सजेगा राम दरबार, ‘अयोध्या महोत्सव’ सजेगा 51 फीट का महाधनुष

इंदौर शहर एक बार फिर होगा राममय, भक्ति की फिर बहेगी धारा

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के रुप में पहचाना जाने वाले इंदौर शहर में राम राज्य की झलक दिखाई देगी। शहर में अयोध्या महोत्सव के मौके पर 51 फीट का धनुष मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। यह 2 दिवसीय महोत्सव भक्ति, एकता और मर्यादा का संदेश देने वाला होगा। जिसमें भक्तों को एक अलग ही अनुभव के दर्शन होंगे, जिसकी तैयारी आयोजकों ने पूरी कर ली है।

श्रद्धा, सद्भाव की झलक दिखाएगा इंदौर
11 और 12 अक्टूबर को अयोध्या महोत्सव फाउंडेशन ‘अयोध्या महोत्सव 2025’ करने जा रहा है। इसमें राम राज्य की झलक पेश की जाएगी। आयोजन की शुरुआत 10 अक्टूबर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। उसके बाद भक्त प्रभु श्रीराम का स्मरण शुरु होगा, और वातावरण को राममय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

गांधी हॉल को बनाया ‘अयोध्या नगरी’
शहर के बीचोबीच स्थित गांधी हॉल में आयोजित ‘अयोध्या महोत्सव 2025’में मुख्य आकर्षण दुनिया का सबसे ऊंचा 51 फीट का धनुष होगा, जिसका वजन 1.5 टन है और इसमें 1,088 राम नाम पुस्तकों का एकीकरण किया है। इन सभी पुस्तकों में 1008 बार ‘राम नाम’ लिखा गया है, जिसे भक्तों में वितरित किया जाएगा। इस धनुष के जरिए विश्व रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। जिसके लिए पूरे कार्यक्रम स्थल रामनगरी की तरह सजाया गया है। जहां रामायण के सातों कांडों की झलकियां, नृत्य, नाटक और झांकियों के रूप में प्रस्तुत होंगी।

‘अयोध्या बाजार’ में होगी भक्तों के खास वस्तुएं
कार्यक्रम में सूर्यास्त के बाद श्रीराम की महाआरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी, ताकि वातावरण को भक्तिमय बनाया जाए। साथ ही ‘अयोध्या बाजार’में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, परिधान और राम नाम पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कविता, नृत्य, रंगोली, पूजा थाली, बेबी शूट और दिवाली रील मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन भगवान राम के आदर्शों को आधुनिक समाज में जीवंत करने का प्रयास करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट