रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के सामने एक और चिंता खड़ी हो गई थी कि किसान पंजायन पोर्टल अभी तक नहीं खोला गया है, इसीलिये काफी दिन से प्रशासन से मांग करने के बाद अब रीवा में किसान सड़कों पर उतर आए, उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते प्रशासन को उन्हें 1 सप्ताह का आश्वासन देना पड़ा।
मौके पर पहुंची तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी
जिले के जवा चौराहे पर किसान नेता राकेश टिकैत के बैनर तले धान किसान पंजीयन पोर्टल खोलने सहित धान की खरीदी रेट बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। जवा पटहट शंकरगढ़ एवं जवा डभौरा चिल्ला मार्ग 10 बजे से 2बजे तक पूरी तरह रहा बाधित रहा। पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जहां पर जवा तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर पोर्टल चालू करवाने को लेकर किसानों से एक सप्ताह का वक्त मांगा।
किसानों ने किया प्रशासन से सवाल
किसानों का कहना है कि क्या आंदोलन करने के बाद ही उनकी सुध ली जाती है, जबकि प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि अन्नदाता की सुविधा के लिए समय से पहले सारे काम हो जाए, हालांकि इस बार भी देखना होगा कि क्या प्रशासनिक अफसर अपने वादे पर खरे उतर पाते हैं।


