भोपाल/खबर डिजिटल। राजधानी भोपाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने न्यू मार्केट स्थित आहुजा बेकरी का निरीक्षण किया, जहां बर्थडे केक के निर्माण में इस्तेमाल हो रहे फ्लेवर और रॉ मटेरियल में मिलावट और गंदगी पाई गई।
आमजन की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारियों ने देखा कि गंदे और अस्वच्छ वातावरण में केक तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें दुकान में खुले में बिक्री के लिए रखा गया था। बेकरी मालिक नितिन आहुजा को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें – भोपाल: वाइन शॉप के सामने पुलिसिया बर्बरता CCTV में कैद, देखें वीडियो – Khabar Digital
टीम ने मौके से चॉकलेट फ्लेवर और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही बेकरी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और साफ-सफाई की स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
वहीं दूसरी ओर, थाना बागसेवनिया क्षेत्र में संदेहास्पद मावा और पनीर की सूचना पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त किया गया। इनका बाजार मूल्य लगभग ₹12,580 आंका गया है। इन सैंपलों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह गिरफ्तार – Khabar Digital
जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे.पी. विश्वकर्मा, जे.पी. लववंशी और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे। खाद्य विभाग ने साफ कर दिया है कि शहर में किसी भी मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें – साइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश – Khabar Digital


