सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के खमकुआ गांव के निवासी यशपाल सोनी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर सागर जिले का नाम रोशन किया है। यशपाल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
यशपाल ने जाहिर की खुशी
मीडिया से बातचीत में यशपाल ने कहा — “कभी सोचा नहीं था कि इस मुकाम तक पहुंचूंगा। मेहनत, धैर्य और परिवार के सहयोग से यह संभव हुआ।” यशपाल की सफलता से न केवल खमकुआ गांव बल्कि पूरे सागर जिले में गौरव का माहौल है।
परिवार और क्षेत्रवासियों को दिया श्रेय
यशपाल सोनी ने स्वागत के दौरान लोगों का धन्यवाद देते हुए सफलता का श्रेय परिवारजन और क्षेत्र की जनता को दिया। साथ ही कहा कि वह आगे भी उनकी भावनाओं पर खरे उतरेंगे।


