P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअवैध मुरम परिवहन पर तहसीलदार रोशनी शेख की कार्रवाई… दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,...

अवैध मुरम परिवहन पर तहसीलदार रोशनी शेख की कार्रवाई… दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार

संबंधित के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले की कराहल तहसील में अवैध खनन और मुरम परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार देर शाम कराहल तहसीलदार रोशनी शेख ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मुरम का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों के पास मुरम परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। तहसीलदार रोशनी शेख ने बताया कि फरार चालकों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध मुरम परिवहन किसके लिए और किसके निर्देश पर किया जा रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मुरम का अवैध उत्खनन कहां से किया गया।

मुरम माफियाओं के हौसले बुलंद
स्थानीय सूत्रों के अनुसार कराहल क्षेत्र में रेत माफियाओं के साथ-साथ मुरम माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दबंगों की सक्रियता के कारण अवैध खनन और परिवहन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। तहसीलदार की इस कार्रवाई से अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट