Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशविदिशा में बोले शिवराज - 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न...

विदिशा में बोले शिवराज – 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न भंडार भर दिए

खेती को लाभ का धंधा बनाने की रणनीति, मिलावट पर सख्ती और बच्चों को दी जीवन मूल्यों की सीख

विदिशा/खबर डिजिटल। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने उन्नत कृषि तकनीक संगोष्ठी, खेल दिवस और स्कूली बच्चों से संवाद सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शिवराज सिंह ने खेल दिवस पर बच्चों के साथ दो किलोमीटर साइकिल चलाई और उन्हें माता-पिता की सेवा, स्वदेशी अपनाने और संस्कारों का महत्व बताया।

कृषि संगोष्ठी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। 3.7% कृषि ग्रोथ ने देश के अन्न भंडार भर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बायोस्टिमुलेन्ट दवाइयों में मिलावट और किसानों से ज़बरदस्ती बिक्री के मामलों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अब बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाली दवाइयाँ नहीं बिकेंगी। अगर किसान की मर्जी के खिलाफ कोई दवा बेची गई तो एफआईआर दर्ज होगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना जरूरी है। इसके लिए सरकार प्राकृतिक खेती और कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने और नकली उत्पादों से बचने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि रबी सीजन के लिए 3 अक्टूबर से फिर वैज्ञानिक किसानों के खेतों में जाकर मार्गदर्शन देंगे। 2170 टीमें पूरे देश में किसानों से सीधा संवाद करेंगी। अंत में उन्होंने बच्चों को गणेश जी की कथा सुनाते हुए माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और सभी से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट