P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Summer Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात! गर्मी की छुट्टियों में...

MP Summer Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात! गर्मी की छुट्टियों में चलेंगी 2 नई समर स्पेशल ट्रेनें, जानें नाम

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दो समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. रेलवे प्रशासन ने विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद के बीच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये दोनों ट्रेनें रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे भोपाल और आसपास के यात्रियों को उत्तर भारत की यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होगी और 23 मई को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08514, 24 मई को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और 26 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी.

जान लें कौन सी ट्रेन कहां तक चलेगी

इसके अलावा ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद समर स्पेशल ट्रेन भी 21 मई से शुरू होगी. यह ट्रेन 23 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी और रानी कमलापति स्टेशन पर दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर आएगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08516, 25 मई को फरीदाबाद से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग देखने को मिलती है. ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगी. खासतौर पर भोपाल और मध्य भारत के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट