दमोह/खबर डिजिटल/ शिक्षा के मंदिर स्कूल में अगर बेहतर ढंग से शिक्षा दी जाए, तो कोई भी आकर कहेगा कि उस स्कूल का निरीक्षण कीजिए, बच्चों को कैसे पढ़ाया जाता है, उसकी जानकारी लीजिये, लेकिन जब शिक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल हो, तो शिक्षक अपनी गलती छिपाए बिना नहीं रहता है। दमोह जिले में कुछ ऐसा ही देखने में आया है, जब एक यूट्यूबर ने महिला शिक्षक से सवाल कर लिया तो टीचर ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी।
जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के ग्राम पंचायत मंझगुआ के हिनौती आजम में सरकारी स्कूल को जायजा लेने एक यू्ट्यूबर पहुंच गया, उसने महिला शिक्षक से सवाल कर लिया, जिस पर वो बिफर गई और चप्पल लेकर यूट्यूबर पर टूट पड़ी। इस जानकारी सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि इस दौरान पूरा स्टाफ और बच्चे भी स्कूल में मौजूद थे।
मंत्री के आदेश पर शिक्षिका पर होगी कार्रवाई
दरअसल स्कूल की प्रधान अध्यापिका सोना मरावी से यूट्यूब चैनल के संचालक पुष्पेंद्र लोधी ने कुछ सवाल पूछे थे। सारे सवाल स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर थे। इसी दौरान शिक्षिका ने आव देखा ना ताव चप्पल से पुष्पेंद्र लोधी की पिटाई कर दी। वहीं अब इसकी जानकारी वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना की जानकारी लगते ही संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, जो क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिला शिक्षा अधिकारी को महिला शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


