सिवनी पुलिसिया लूट कांड और कटनी में क्रिकेट सट्टा- हवाला गठबंधन…गुजरात गैंग’ के हवाला जाल में कटनी…कटनी से छोटे बड़े शहरों तक फैला हवाला–सट्टा नेटवर्क
कटनी। सिवनी में हाल ही में पकड़ी गई 3 करोड़ की हवाला रकम और पुलिसिया लूट कांड ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क का चेहरा उजागर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सिवनी पुलिस अंदरखाने यह मान रही है कि कटनी में सट्टा की रकम हवाला के माध्यम से नागपुर होते हुए जलाना जा रही थी और गुरुनानी इस नेटवर्क का हैंडलर है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पकड़ी गई रकम आखिर किसकी थी।
कटनी के सट्टा किंग्स – पंजवानी, बिरवानी और रतनानी
कटनी में क्रिकेट सट्टा के तीन प्रमुख नाम लगातार चर्चा में हैं – पंजवानी, बिरवानी और रतनानी।
ये तीनों कथित तौर पर दुबई मे कंपनी के माध्यम से पूरा सट्टा कारोबार संचालित करते हैं।
इनका दुबई आना-जाना आम बात है, मगर हैरानी की बात यह है कि जांच एजेंसियां आज तक तस्दीक नहीं करना चाह रही कि इनके विदेश दौरे और आय के स्रोत क्या हैं।
कटनी जैसे शहर में इनका आलीशान रहन-सहन, लग्ज़री गाड़ियां और लगातार विदेश यात्राएं खुद में कई सवाल खड़े करती हैं।
Ladli Behna Yojana in MP: अब नवंबर से मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह, CM ने की घोषणा – Khabar Digital
हवाला नेटवर्क पर चुप्पी
इधर कटनी में हवाला का खेल भी किसी से छिपा नहीं है। व्यापारिक सूत्रों की माने तो तीन बड़े खिलाड़ी हवाला मे लगातार सक्रिय हैं।गुजराती गैंग का कार्यालय, साईं मंदिर (पन्ना मोड़ के आगे) से संचालित होता है। वही झंडा बाजार संजय सक्रिय है। जो पूरे भारत मे कही भी हवाला के माध्यम से रकम भेज सकता है।डन कॉलोनी मे जगदीश बाबू भी बड़े खिलाडी है।


