P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : सड़क हादसा.. बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल… आरक्षक...

Chhindwara News : सड़क हादसा.. बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल… आरक्षक अमित तोमर ने पहुंचाया अस्पताल

108 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ नरसिंहपुर नेशनल हाईवे के राजाखोह ढाना के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों को गंभीर चोट आई है… जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है… जहां उपचार चल रहा है… दरअसल बाइक सवार युवक छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे.. तभी राजाखोह के पास हादसा हुआ है… फिलहाल हादसा कैसे हुआ है इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई है… कुछ लोगों का कहना है कि कार सवार की टक्कर के कारण हादसा हुआ है… तो वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे… जिसके कारण यह हादसा हुआ है… फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद धर्मटेकड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है…

कोतवाली में पदस्थ आरक्षक अमित तोमर ने निभाया फर्ज
सड़क हादसे में घायल हुए तीनों युवकों को कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक अमित तोमर ने 108 की मदद से स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया.. दरअसल आरक्षक अमित तोमर छुट्टी से वापस छिंदवाड़ा लौट रहे थे… इसी दौरान सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी… और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया…

प्रतिदिन हो रहे हैं सड़क हादसे
छिंदवाड़ा नरसिंहपुर नेशनल हाईवे मार्ग में हर दिन सड़क हादसे में लोग घायल हो रहे हैं… और अपनी जान गवां रहे हैं… लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों का इस और ध्यान नहीं है, जिसमें अब अधिकारियों से हादसों का निदान निकालने की अपील की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट