P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता, रैगिंग से परेशान...

छिंदवाड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता, रैगिंग से परेशान होने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता हुए दो छात्र

छिंदवाड़ा/तोफिक मीसकीनी/खबर डिजिटल/ जिले के सिंगोड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले दो छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्रों द्वारा की जा रही रैगिंग से परेशान होकर दोनों छात्रों ने यह कदम उठाया। छात्रों के लापता होने से विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रैगिंग का जिक्र करता मिला पत्र

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रों ने विद्यालय छोड़ने से पहले एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सीनियर छात्रों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया है। पत्र में आरोप है कि उनसे कपड़े धुलवाए जाते थे और लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों का कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

परिजनों के गंभीर आरोप

लापता छात्र की मां गायत्री ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने बेटे को बेहतर भविष्य देने के लिए नवोदय विद्यालय में पढ़ा रही थीं। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें दोपहर करीब दो बजे सूचना दी कि उनका बेटा लापता हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था, चौकीदार और बाउंड्री वॉल होने के बावजूद दो छात्रों का गायब हो जाना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही दर्शाता है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नवोदय विद्यालय में रैगिंग और देर रात छात्रों के बाहर निकलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बुधवार दोपहर दो बजे दोनों छात्र लापता हुए, लेकिन 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी

छिंदवाड़ा के एडिशनल एसपी आशीष खरे ने बताया कि विद्यालय प्राचार्य की शिकायत पर सिंगोड़ी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। छात्रों की तलाश लगातार जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट