P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : सिर्फ उज्जैन में मनेगी 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी…...

Ujjain News : सिर्फ उज्जैन में मनेगी 12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी… मन्दिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

बाल हनुमान मंदिर में होगा भंडारा

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ इस बार भी शहर में हनुमान अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर हनुमान मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन और भण्डारे होंगे। जिसमें भक्तों के लिए के लिए कई विशेष आयोजन किए जाएंगे, इनमें भजन संध्या, प्रभात फेरी के साथ विशाल भंडारे भी शामिल होंगे।

सिर्फ उज्जैन में मनाते हैं हनुमान अष्टमी
बता दें कि हनुमान अष्टमी का पर्व पूरे देश में सिर्फ उज्जैन में ही मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान शहर में वास करते हैं।इसी के चलते हर वर्ष हनुमान अष्टमी मनायी जाती है। इस बार भी 12 दिसंबर को यह पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक परंपरा अनुसार मनाया जायेगा। इस दौरान हनुमान मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन होंगे। महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बाल हनुमान मंदिर में नौ दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और हनुमान अष्टमी पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार होगा और शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

इंदौर में मनाते हैं रणजीत अष्टमी
इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रणजीत हनुमान मंदिर में एक बार फिर हर्षोल्लास का संगम दिखाई देगा, जब 9 दिसंबर से रणजीत अष्टमी का उत्सव शुरु हो जाएगा। इसमें पहले दिन इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा ध्वज पूजन किया जाएगा, 10 दिसंबर की शाम दीपोत्सव मनेगा और भजन संध्या का लाभ मिलेगा। 11 दिसंबर को मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक और रक्षा सूत्र को अभिमंत्रित किया जाएगा। वहीं 12 दिसंबर को सुबह 5 बजे से बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट