P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबाबा महाकाल की शरण में मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा.. बिहार की जीत पर...

बाबा महाकाल की शरण में मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा.. बिहार की जीत पर दिया बयान

पीएम मोदी की जयाप्रदा ने की तारीफ

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ आज प्रातः प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही देश और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

‘महाकाल मंदिर में मिलती है शांति’
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘महाकाल मंदिर में आकर आत्मिक शांति मिलती है। यहां जो भी आता है, झोली भरकर जाता है। मुझे यहां की स्वच्छता और व्यवस्थाएँ हमेशा प्रभावित करती हैं, इसलिए मैं बार-बार यहां आना चाहती हूँ।’

पीएम मोदी की तारीफ
बातचीत के दौरान जयाप्रदा ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता धर्मेन्द्र की सेहत में सुधार की कामना भी की। वहीं महाकाल मंदिर में जयाप्रदा की मौजूदगी से भक्तों में उत्साह देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट