P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : श्री रामनाथ जी सेवा समिति की अनोखी पहल… हुआ...

Ujjain News : श्री रामनाथ जी सेवा समिति की अनोखी पहल… हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह

निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

उज्जैन/कमलेश जाटवा/कमलेश जाटवा/ उज्जैन में शुक्रवार 12 दिसंबर को श्री रामनाथ सेवा समिति द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इसी के साथ वृद्धा आश्रम, नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ और तिरूपति बालाजी भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।

महावीर नाथ महाराज ने दी जानकारी
ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीर नाथ महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से आज उज्जैन में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधें।

धर्म और सेवा दोनों रूपों में विशेष
इसके अलावा रणजीत हनुमान मंदिर के समीप बने वृद्धा आश्रम और नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण भी आज ही किया गया। साथ ही मंदिर में तिरूपति बालाजी भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर कार्यक्रम को धर्म और सेवा दोनों रूपों में विशेष बनाया गया है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया था, जहां सीएम मोहन यादव वर्चुअल रूप से जुड़े ओर सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट