P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअगले तीन वर्ष तक बढ़ा विश्वकर्मा समाज समितियों का कार्यकाल.. फिर जिला...

अगले तीन वर्ष तक बढ़ा विश्वकर्मा समाज समितियों का कार्यकाल.. फिर जिला अध्यक्ष बने गणेश मालवी

विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति का गठन

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में 23 नवंबर को श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत भूतपूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. कामताप्रसाद मालवी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वकर्मा समाज समिति का कार्यकाल 18 नवंबर को समाप्त हो गया था, जिसके बाद नई समिति के निर्वाचन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

निर्वाचन अधिकारी थे बलवीर मालवी
बैठक में सर्वसम्मति से समाज समिति के प्रमुख बलवीर मालवी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही आम सहमति से मुख्य समिति, महिला मंच और युवा मंच तीनों समितियों के कार्यकाल को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निर्वाचन अधिकारी बलवीर मालवी द्वारा पुनर्नियुक्त पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए, जिनमें मुख्य समिति के जिला अध्यक्ष गणेश मालवी, मुख्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी, मुख्य समिति कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी, मुख्य समिति सचिव शशिकांत मालवी, महिला मंडल जिला अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, महिला मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी गोवर्धन मालवी, महिला मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पा शशिकांत मालवी, महिला मंडल सचिव ममता गुड्डू मालवी, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी, युवा मंच कार्यकारी अध्यक्ष जित्तू मालवी (वेदिका फर्नीचर) और युवा मंच सचिव जितेंद्र मालवी शामिल रहे।

विश्वकर्मा जयंती 2026 के आयोजन पर चर्चा
तीनों समाज समितियों के आगामी कार्यकाल को तीन वर्ष बढ़ाए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। आम सहमति से कार्यकाल बढ़ाए जाने पर सामाजिक बंधुओं ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इसी बैठक में विश्वकर्मा जयंती 2026 के आयोजन पर भी चर्चा की गई, जिसे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29 से 31 जनवरी तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। अंत में समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने पुनर्नियुक्त प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट