खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति साझा की।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोरोना काल में जनसेवा से लेकर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन व प्लाज़्मा मशीन की व्यवस्था, जनहित याचिकाओं और आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने जनता की आवाज़ को उठाया। उन्होंने कहा कि नया दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा।दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की लोकतांत्रिक सोच के चलते संगठन चुनावों से देशभर में नया नेतृत्व उभरकर सामने आया है। कटनी में भी नवनियुक्त नेतृत्व राहुल गांधी के मार्गदर्शन में जनहितैषी कार्यों के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाएगा।उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और भाजपा जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को उजागर करेंगे। मिश्रा ने वरिष्ठ नेताओं को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में जुटने की अपील की।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने पूर्व अध्यक्ष अंशु मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र राजनीति से लेकर आज तक उन्होंने साथ मिलकर कई ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षित युवाओं के रोजगार, डॉक्टरों की कमी, लॉ कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे मुद्दों पर युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय खटिक, शशांक गुप्ता, मुदवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, बहोरीबंध अध्यक्ष दीपक यादव, बड़वारा अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, विजयराघवगढ़ अध्यक्ष शुभम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग दहिया, अंशुल राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बूथ स्तर पर संगठन का पुनर्गठन कर युवा कांग्रेस को मजबूत करेंगे — नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पेश किया ब्लू प्रिंट
सम्बंधित ख़बरें


