शाजापुर के SI को भारत सरकार का सराहनीय सेवा पदक

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एसआई विष्णु प्रसाद व्यास को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जायेगा। 

एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पदक की घोषणा की है इसमें जिला कार्यालय में कार्यरत उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद व्यास का नाम भी सूची में शामिल है। इनको आगामी 15 अगस्त 2024 को भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में सराहनीय सेवा पदक के लिए मुख्यमंत्री के हाथो राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

एसआई विष्णु प्रसाद व्यास को सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित होने पर पुलिस प्रशासन में हर्ष की लहर है। वहीं उप निरीक्षक श्री व्यास को उनके ईष्टमित्रो ने बधाई देकर उनके उज्ज्ल भविष्य की कामना ईश्वर से की है। 

गणतंत्र दिवस के  मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान एसपी यशपाल राजपूत व एएसपी टी.एस.बघेल ने एसआई विष्णु प्रसाद व्यास को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment