भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, BJP सदस्यता अभियान पर दिया जोर...

भोपाल, 25/09/2024। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती Deendayal Upadhyay's birth anniversary पर बुधवार को अधिकतम सदस्यता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने बूथों पर पहुंचकर हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता BJP membership दिलाई।

 

प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का कार्य कर रहे हैं।

 

भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-2 बूथ क्र. 53 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन पर्व में रिकॉर्ड बनाकर भाजपा कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है।

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल जी ने अंत्योदय का विचार दिया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी गरीब कल्याण का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 196 पर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सदस्यता में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है।

 

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मण्डल के बूथ क्र.-152 ग्राम पाठई में स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो कल्पनाएं देखी थीं वह साकार हो रही हैं। प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों को स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

 

प्रधानमंत्री जी पूरे देश को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं- डॉ. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश की जड़ों से जुड़कर मानवता का कैसे भला किया जा सकता है यह सिखाया। आज दुनिया में करीब 1500 राजनीतिक दल है, लेकिन मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दिया। उनका मानना था कि देश की जड़ों से जुड़कर हम कार्य करेंगे तो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर हम उसका भला कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकतम सदस्यता दिवस पर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अभावों में अपना जीवन जीया और स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमेशा गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बड़े होकर दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना परिवार बसाने की बजाय पूरे देश को ही अपना परिवार मानकर कार्य किया और हम सबको एकात्म मनाववाद का सिद्धांत दिया। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी

 

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के गरीब कल्याण के दिए गए सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी हर गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने के लिए कार्य  कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रधानमंत्री जी विकसित भारत की संकल्पना को लेकर कार्य कर रहे हैं। आप सभी विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा का सदस्य बनें। मुख्यमंत्री ने घर-घर लोगों से संपर्क कर भाजपा का सदस्य बनाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को सार्थक कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री  विश्वास सारंग, महापौर मती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी, महामाई मंडल अध्यक्ष  आनंद अग्रवाल, स्टेशन मंडल अध्यक्ष  नितिन पाठक, बूथ अध्यक्ष  भरत महेश्वरी, मती सुषमा मिश्रा उपस्थित रहीं।

 

दीनदयाल जी के विचारों से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी- विष्णुदत्त शर्मा

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के कारण ही आज हमारी भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। आज संगठन पर्व के पहले चरण के तहत जो लक्ष्य निर्धारित किया था,उससे कहीं ज्यादा हमारे सदस्य बनकर रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो अंत्योदय का विचार दिया उसका अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की सरकार सभी का कल्याण करने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मध्यप्रदेश के सभी 64871 बूथों पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बडी पार्टी बनी और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं से देश के 25 करोड लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री जी देश को जल्द ही तीसरी अर्थव्यवथा बनाने के लिए तेजी से हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के गरीबों, महिलाओं और हर वर्ग का जीवन स्तर बदल रहा हैं। पूरे प्रदेश के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भ्रम फैलाकर नकारात्मक राजनीति कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल,  कर्नल ईशान, जिला महामंत्री  जगदीश यादव, पार्षद मती कुसुम चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष  योगेश वासवानी, बूथ अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

भाजपा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री जी का हाथ और मजबूत करें- डॉ. महेंद्र सिंह

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें अंत्योदय का विचार दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण नहीं होता, देश का विकास नहीं हो सकता।

 

पं. दीनदयाल जी के इस विचार को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी अपनी योजनाओं से साकार कर रहे हैं। देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब तक देश में 4 करोड़ और मध्यप्रदेश में 44 लाख लोगों को पक्के घर दिये जा चुके हैं।

 

बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं, शुद्ध पानी के लिए नल कनेक्शन और गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से बेटियों, बहनों का सशक्तीकरण किया जा रहा है और स्व सहायता समूहों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी बहनों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कमल लक्ष्मी जी का आसन है, आप सभी कमल खिलाते रहिए और लक्ष्मी जी हर व्यक्ति की गरीबी दूर करती रहेंगी।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और आप सभी भाजपा की सदस्यता लेकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को ताकत दें। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष  राजेश कुकरेजा, पार्षद  देवेन्द्र भार्गव एवं बूथ अध्यक्ष मती राजकुमारी डागोरे उपस्थित रहीं।

 

सदस्यता में मध्यप्रदेश, देश में नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है- सतीश उपाध्याय

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हम संगठन को मजबूत करने के लिए अधिकतम सदस्यता दिवस मना रहे हैं, उनके लिए हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भाजपा की कार्यशैली को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझती है और इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को लगातार समर्थन दे रही है।

 

मध्यप्रदेश में भाजपा का ग्राफ बड़ी तेजी से आगे बढ़ा रहा है, इसका परिणाम पार्टी के सदस्यता अभियान पर भी दिखाई दे रहा है। सदस्यता के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में नया रिकॉर्ड बनाएगा। सह प्रभारी  उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष  प्रियेश उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष  लव प्रकाश सनेही, पार्षद मती गिरजा राजेश खटीक उपस्थित रहीं।

 

कल्पनाएं हो रहीं साकार, बढ़ता जा रहा भाजपा परिवार-  हितानंद जी

 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने कहा कि त्याग-तपस्या के प्रतिमूर्ति, प्रखर राष्ट्रवादी व हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य पर आज पूरे मध्यप्रदेश के हर बूथ पर अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत वृहद रूप में आमजन को पार्टी से जोड़ा गया है। एक-एक कार्यकर्ता ने घर से निकलकर पार्टी विस्तार में अपना योगदान दिया है।

 

सदस्यता अभियान में पार्टी ने आज एक नया इतिहास रचा है। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के लिए हमारी सच्ची श्रद्वांजलि है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा देखी गईं कल्पनाएं आज साकार हो रही हैं और भाजपा परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। भाजपा जिन नीतियों को लेकर आगे बढ़ी आज भी पार्टी की वही नीतियां हैं। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने का काम भाजपा एवं पार्टी की सरकारें कर रही हैं। संगठन पर्व को लेकर पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया था उसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से समय से पहले ही पूर्ण कर लेगी।

 

लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर प्रदेश शासन की मंत्री मती कृष्णा गौर, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी, सांसद  आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक  भगवानदास सबनानी, महापौर मती मालती राय, विधायक  रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी, नेहा बग्गा, जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी एवं  कैलाश मिश्रा ने भी माल्यार्पण कर नमन किया।

 

जॉइन वॉट्सएप चैनल - https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment