विदिशा की ओर बढ़े मुनि प्रमाण सागर जी के कदम

विदिशा: संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज मुनिश्री निर्वेग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री संघान सागर जी महाराज ससंघ की आहार चर्या अटारी खैजड़ा में कांग हाऊस पर संपन्न हुई। 

मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज को पड़गाहन कर आहार दैनै का सौभाग्य पंकज हृदयमोहन जैन परिवार को मिला, वंही मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज को आहार दैनै का सौभाग्य अनिल जैन मसाला परिवार एवं मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज को आहार कराने का सौभाग्य डा. दिनेश जैन परिवार के साथ जैन समाज के कई  परिवारों को मिला।

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया शंकासमाधान सांयकाल 6 बजे से एवं रात्रि विश्राम यंही पर रहेगा। 31मई शुक्रवार को प्रातः 5ः30 पर मंगल विहार अतिशय क्षेत्र हिरनई की ओर होगा एवं आहार चर्या प्रवचन तथा शंकासमाधान यंही जैन मंदिर प्रांगण में होगा। शैलेन्द्र बांसल, राहुल बांसल राहिल वांसल परिवार की ओर से समस्त जैन समाज को हिरनई में आमंत्रित किया गया है तथा दोनों समय की भोजन व्यबस्था रखी गयी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment