नौतपा का कहर, 700 चमगादड़ की मौत, जल रहा मध्यप्रदेश

नौतपा के आज सातवें दिन भी सुबह से आसमानी आग बरस रही है, यहां करीब 44 डिग्री सेल्सियस के पार पारे ने अपना कब्जा जमाया है, जिसके कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

गर्मी से बेहाल मानव  जीवन में कई समस्याओं ने जहां जन्म लिया है वहीं पशु पक्षी भी भीषण तपन का शिकार हो रहे हैं, भीषण गर्मी व सह पाने के कारण लगभग 700 से 800 चमगादड़ों की मौत हो गई है, देखते ही देखते दो घंटों में एक साथ बड़ी संख्या में इन चमगादड़ों की मौत आग उगलती इस गर्मी का सबसे बड़ा उदाहरण है। 

मामला है उमरिया जिले के मानपुर ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत सरसवाही गांव का जहां सैकड़ों सालों से अपना डेरा जमाये चमगादड़ एक आम के बगीचे में रहते आ रहे हैं, लेकिन इस वर्ष तप रहे इस नौतपा की भीषण गर्मी उनसे भी सहन नहीं हो पाई और एक साथ करीब 700 से 800 चमगादड़ों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस गांव में ऐसी घटना पहले कभी भी नहीं हुई है और इस बार गर्मी का प्रकोप अधिक है, जिसके कारण पशु पक्षी और इंसान सभी इससे प्रभावित हुए हैं। 

वहीं इस घटना को लेकर विटनरी विभाग के उप संचालक डा. के के पाण्डेय ने बताया है कि गर्मी की तपन अधिक है, उमरिया में 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पारा चढ़ रहा है, जिसके कारण ही इन चमगादड़ों की मौत हुई है। घटना को लेकर गांव में कई तरह के सगुन-अपशगुन की चर्चाएं भी जोरों पर है, बहरहाल भीषण गर्मी में मानव जीवन के साथ साथ पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आये हैं।   
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment