Smriti-Palash Wedding: सांगली/खबर डिजिटल/ महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल (Palash Muchhal) की आज होने वाली शादी फिलहाल टाल दी गई है। जोकि महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, इसी बीच स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया है। जिसकी जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी।
निजी अस्पताल में भर्ती स्मृति के पिता
Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)और पलाश मुछाल (Palash Muchhal) का शादी का शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। रविवार को रस्में चलने के दौरान स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
स्मृति के पिता का अस्पताल में इलाज जारी
फिलहाल स्मृति के पिता का डॉक्टर इलाज करने में जुटे हैं, वहीं दोनों ही परिवार के लोग और शुभचिंतक अस्पताल में मौजूद हैं, साथ ही सभी दुआ कर रहे हैं कि जल्द स्मृति के पिता स्वस्थ हो जाएं और घर में एक बार पर खुशियों का माहौल बने।
माहेश्वरी समाज से हैं दोनों परिवार
मिली जानकारी के अनुसार पलाश और स्मृति दोनों ही माहेश्वरी समाज से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ही परिवार मूलत: राजस्थान के डीडवाना के निवासी हैं, इसलिए एक ही कुलदेवी को इन परिवारों से निमंत्रण भेजा गया है।वहीं पलक और पलाश के पुराने साथी भी इस शादी में शामिल होने जाएंगे।
