अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र संपन्न

भोपाल/ खबर डिजिटल/ अपना दल (एस) मध्य प्रदेश Apna Dal S Madhya Pradesh इकाई द्वारा 'ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाना' विषय पर चतुर्थ ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी R.B. Singh Patel के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह, राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह, तथा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के पूर्व ज्यूरी सदस्य मोहन नरवरिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए।

MP Mausam Today: ठंड में बारिश, हाड़ कंपा देने वाली ठंड आने को तैयार! - Khabar Digital

इस मौके पर R.B. Singh Patel ने कहा कि, "ओबीसी, एससी और एसटी समाज को संगठित और सशक्त किए बिना भारत का समग्र विकास संभव नहीं है। इन वर्गों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आगे लाना अपना दल (एस) का मूल उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझना होगा कि जब तक हम गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर अपने हक और अधिकार की बात जनता तक नहीं पहुँचाएंगे, तब तक सशक्तिकरण अधूरा रहेगा। हमें शिक्षित, संगठित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।"

प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक वर्गों की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। सूर्यभान सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। देवेंद्र प्रताप सिंह ने ओबीसी/एससी/एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़ने की रणनीति प्रस्तुत की। मान सिंह बिसेन ने 10 लाख सदस्य कैसे बनाए जाएं विषय पर संगठनात्मक विस्तार की रूपरेखा रखी।

लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, पूछ रहें मौत का जिम्मेदार कौन? - Khabar Digital

वहीं कालका प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी पार्टी गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया और मोहन नरवरिया ने ओबीसी वर्ग को सशक्त करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि डॉ. अखिलेश पटेल ओबीसी आरक्षण के 27 प्रतिशत निर्धारण पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखने के लिए मौजूद थे लेकिन तकनीकि कारणों से जुड़ नहीं सके।

बता दें कि यह Apna Dal S Madhya Pradesh पार्टी का चौथा ऑनलाइन सत्र रहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी मध्य प्रदेश में लगातार विस्तार कर रही है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=D6H4COi6CMc
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़