सुलतानपुर/खबर डिजिटल/ छठ महापर्व के अवसर पर सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुण्ड घाट पर देर रात्रि से उपस्थित रहकर प्रातःकालीन अर्घ्य एवं पूजा-अर्चना के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पीएसी फ्लड कंपनी के जवानों के साथ इन्फ्लेटेबल बोट के माध्यम से गोमती नदी में भ्रमण कर सीताकुण्ड घाट एवं नदी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा देर रात्रि से घाट पर उपस्थित रहकर पुलिस व्यवस्था की निगरानी की गई, जिससे छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा प्रातःकालीन अर्घ्य एवं पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी रात्रि मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की गई।









