दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क परियोजना की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ 5 जनवरी की शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम परिसर में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (Review meeting of National Highway Projects) की समीक्षा होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। यह बैठक मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार, सुदृढ़ीकरण के साथ केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वय को लेकर बैठक की जा रही है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें - इंदौर में ज़हरीले पानी से 17 मौत! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा आपराधिक लापरवाही का परिणाम - Khabar Digital

केन्द्र और राज्य सरकार से जुडे़ मसलों पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से बनने वाले राजमार्गों की चर्चा होगी। साथ ही मध्यप्रदेश में संचालित एवं प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से वे परियोजनाएं जो भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण एवं वन स्वीकृतियों अथवा अन्य कारणों से प्रभावित या लंबित हैं, उन पर विस्तार से चर्चा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जा सके।

बता दें कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 9 हजार 300 किलोमीटर से अधिक है। जो राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास, पर्यटन विस्तार तथा सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश की भविष्य की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और अधिक व्यापक, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें - ईरोड हल्दी मंडी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों से किया संवाद - Khabar Digital

मध्यप्रदेश में तेजी से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग

मध्यप्रदेश में वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत 33 कार्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (MoRTH-PWD) के अंतर्गत 28 कार्य प्रगतिरत हैं। इस प्रकार प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कुल 61 परियोजनाएं वर्तमान में क्रियान्वयन की अवस्था में हैं।

समीक्षा बैठक में वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित एवं प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे आगामी वित्तीय वर्ष में परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समन्वित निगरानी को और सुदृढ़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें - देश दुनिया में घट रही कई घटनाएं, हर वक्त बदल रहा सियासी पारा,देखिए हर बड़ी अपडेट सिर्फ Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़