Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा ने बंद कमरे में कद्दावर नेता से की मुलाकात, धमाकेदार वापसी की तैयारी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दतिया विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी बीच पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है.
Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा ने बंद कमरे में कद्दावर नेता से की मुलाकात, धमाकेदार वापसी की तैयारी

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद दतिया कलेक्टर ने चुनाव संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके साथ ही क्षेत्र का राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है.

नरोत्तम मिश्रा की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात

इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है. इस मुलाकात की तस्वीर विधानसभा अध्यक्ष ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन दतिया उपचुनाव की संभावनाओं के बीच इस मुलाकात को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं.

रणनीति तैयार करने में जुट गई भाजपा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है और रणनीति तैयार करने में जुट गई है. दतिया सीट भाजपा के लिए इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को कड़े मुकाबले में हराया था. लंबे समय तक दतिया की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मिश्रा की हार उस समय भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी गई थी. अब अदालत के फैसले के बाद सीट खाली होने से भाजपा इसे वापसी के अवसर के रूप में देख रही है. माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है. दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस सीट को बचाए रखने के लिए मजबूत रणनीति बनाने में लगी हुई है.

दतिया उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई बन सकता है. खासतौर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है. फिलहाल सभी की नजर चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा और दोनों दलों की रणनीति पर टिकी हुई है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी, दतिया का राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्म होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़