Jyotiraditya Scindia खेमे में नाराजगी! पूर्व पार्षद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

ग्वालियर में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक के बयानों से भाजपा और सिंधिया खेमे में हलचल बढ़ गई है. भाजपा छोड़ चुके पाठक ने आरोप लगाया कि Jyotiraditya Scindia समर्थक नेताओं और मंत्रियों की सरकार में पहले जैसी सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि सिंधिया समर्थकों को पार्टी में कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और निगम-मंडलों की नियुक्तियों में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया.
Jyotiraditya Scindia खेमे में नाराजगी! पूर्व पार्षद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश की राजनीति में ग्वालियर एक बार फिर चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है. खुद को कट्टर सिंधिया समर्थक बताने वाले पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक के बयानों ने भाजपा के भीतर हलचल बढ़ा दी है. भाजपा छोड़ने के बाद अब पाठक खुलकर पार्टी और सिंधिया समर्थक नेताओं की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं. उनके बयानों की गूंज सिर्फ ग्वालियर तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपाल और दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है.

Jyotiraditya Scindia की ताकत हुई कम

देवेंद्र पाठक ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार में अब Jyotiraditya Scindia की पहले जैसी ताकत और पकड़ दिखाई नहीं देती. उन्होंने दावा किया कि सिंधिया समर्थक नेताओं और मंत्रियों की बात सरकार में गंभीरता से नहीं सुनी जा रही है. पाठक ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह तोमर जैसे बड़े नेताओं के काम तक नहीं हो पा रहे हैं, तो फिर सत्ता में बने रहने का क्या फायदा है.

सिंधिया समर्थक नेताओं को पार्टी में सम्मान नहीं

उन्होंने तीखे अंदाज में सवाल उठाया कि अगर सिंधिया समर्थक नेताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा, तो वे अब तक पदों पर क्यों टिके हुए हैं. पाठक का आरोप है कि भाजपा में धीरे-धीरे सिंधिया खेमे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियों में भी सिंधिया समर्थकों को पर्याप्त जगह नहीं दी गई.

कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं तेज

राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर हो रही है. जब उनसे कांग्रेस में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इनकार नहीं किया. इसके बाद ग्वालियर की राजनीति में अटकलों का दौर और तेज हो गया है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में देवेंद्र पाठक बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पाठक वास्तव में कांग्रेस का दामन थामेंगे या फिर यह नाराजगी भाजपा के भीतर ही नए सियासी संकट को जन्म देगी. ग्वालियर से उठी यह राजनीतिक हलचल आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकती है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़