मध्यप्रदेश•

इंदौर में किरार समाज के होर्डिंग्स से CM मोहन यादव की तस्वीर गायब, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में किरार समाज के होर्डिंग्स से CM मोहन यादव की तस्वीर गायब, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर और होर्डिंग्स चर्चा का विषय बन गए हैं। इंदौर में किरार समाज के एक आयोजन को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि इन होर्डिंग्स में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है, लेकिन प्रदेश के मुखिया का फोटो नजर नहीं आ रहा है।

शहर में लगाई बड़े-बड़े होर्डिंग्स
दरअसल, किरार समाज के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई दे रही है। इसके अलावा इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला और बीजेपी के कई स्थानीय नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर गायब होने को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय को मिली प्रमुखता
होर्डिंग्स में शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीरों को प्रमुख स्थान दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों नेताओं की हालिया मुलाकातों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ मौजूदगी को भी इस चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री की तस्वीर शामिल नहीं किए जाने को लेकर आयोजन समिति की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री की तस्वीर जानबूझकर नहीं लगाई गई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल, केवल होर्डिंग्स में तस्वीरों की मौजूदगी या गैरमौजूदगी के आधार पर किसी राजनीतिक समीकरण का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह रहे मुख्य अतिथि
किरार समाज के इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साधना सिंह किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। दोनों दोपहर करीब एक बजे होटल मैरियट के समीप आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से समाजजनों को संबोधित किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी के साथ ही आयोजन से पहले लगाए गए होर्डिंग्स भी अब इंदौर की सियासत में चर्चा का विषय बन गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव

about 7 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं

about 8 hours ago

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण

about 8 hours ago

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!

about 8 hours ago

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’

about 9 hours ago

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

about 9 hours ago

और पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव
मध्यप्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में वो किया कि इंसान से भगवान बन गए: CM मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं
मध्यप्रदेश

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' होगा, 2 लाख नए पदों पर होगी भर्ती; 16.97 करोड़ के नगर निगम भवन का किया लोकार्पण

राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर किया गर्लफ्रेंड का जिक्र, सुनाया माता-पिता की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा
नेशनल न्यूज़

राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर किया गर्लफ्रेंड का जिक्र, सुनाया माता-पिता की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!
मध्यप्रदेश

MP के नगरीय निकायों में 250 करोड़ की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, 300 रुपये की LED 11 हजार में खरीदी!

नेहरू से नरेंद्र मोदी तक... देश के प्रधानमंत्रियों को क्या खाना था पसंद? किसी को रोगन जोश तो किसी को भाती थी गुजराती थाली
नेशनल न्यूज़

नेहरू से नरेंद्र मोदी तक... देश के प्रधानमंत्रियों को क्या खाना था पसंद? किसी को रोगन जोश तो किसी को भाती थी गुजराती थाली

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’
मध्यप्रदेश

MP में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! 6 दिसंबर को भोपाल में होगा ‘नौकरी बचाओ आंदोलन’

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश

विदिशा मध्यप्रदेश में नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न के मामले में NHRC सख्त; मध्य प्रदेश के DGP और प्रमुख सचिव गृह को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

मेडिकल कॉलेज के HOD ने पूछा महिला डॉक्टर का साइज, खूबसूरती की तारीफ, कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पद से हटाए गए