MP Politics: जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- शिवराज, कैलाश और प्रहलाद पटेल BJP को डुबाने में लगे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अपने नेता और मंत्री ही सरकार को कमजोर करने में लगे हैं. पटवारी ने कई भाजपा नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के भीतर ही असंतोष बढ़ रहा है और जनता सब कुछ देख रही है.
MP Politics: जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- शिवराज, कैलाश और प्रहलाद पटेल BJP को डुबाने में लगे

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को विपक्ष से ज्यादा नुकसान भाजपा के अपने नेता और मंत्री पहुंचा रहे हैं. पटवारी का कहना है कि लगातार भाजपा नेताओं के बयान सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता खुद अपनी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक मंत्री ने ही Nagar Singh Chauhan को शराब माफिया बताया. वहीं Chintamani Malviya पर भू-माफिया होने के आरोप लगाए गए. इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री Himmat Singh Kothari भी प्रशासन और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठा चुके हैं. पटवारी ने कहा कि हिम्मत कोठारी ने साफ शब्दों में कहा है कि आम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और पार्टी के नेता सब कुछ देखकर भी चुप बैठे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के अंदर ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन चुकी है. इसी क्रम में उन्होंने Mahendra Hardia का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी महापौर पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए हैं.

ये लोग सरकार पर बना रहे हैं दवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता सरकार के भीतर रहते हुए ही उसे कमजोर करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह पटेल जैसे नेता अपने-अपने तरीके से सरकार पर दबाव बना रहे हैं. हालांकि पटवारी ने यह भी कहा कि विपक्ष होने के बावजूद उन्हें इस तरह की अंदरूनी लड़ाई से खुशी नहीं होती, क्योंकि इसका असर प्रदेश की जनता और विकास पर पड़ता है. जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंत्रियों के पास वास्तविक अधिकार नहीं हैं और सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कोई मंत्री स्वतंत्र रूप से काम कर पा रहा है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंत्रियों को सिर्फ नाम के अधिकार दिए गए हैं और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़