MP पुलिस में बड़ा एक्शन! थाना प्रभारी सस्पेंड, दो आरक्षक लाइन अटैच

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया को कथित अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि वे बिना अनुमति जिले से बाहर गए थे और 24 घंटे से अधिक समय तक थाने से अनुपस्थित रहे. वहीं, एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में आरक्षक शुभम और योगेश को लाइन अटैच किया गया है. पूरे मामले की जांच बड़वाह के एसडीओपी को सौंपी गई है.
MP पुलिस में बड़ा एक्शन! थाना प्रभारी सस्पेंड, दो आरक्षक लाइन अटैच

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बलवाड़ा थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. यह कदम कथित अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद उठाया गया. वहीं, एक दंपति के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है.

बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बलवाड़ा थाना प्रभारी अनिल बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि दोपहिया वाहन से जा रहे एक दंपति के साथ गलत व्यवहार किया गया. मामले की जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए. जांच में पता चला कि थाना प्रभारी बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए जिले से बाहर चले गए थे. इतना ही नहीं, वे 24 घंटे से ज्यादा समय तक थाने से भी अनुपस्थित रहे. पुलिस विभाग के अनुसार बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से दूर रहना गंभीर लापरवाही माना जाता है. इसी आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.

इसके अलावा, दंपति के साथ उनके बच्चों के सामने कथित दुर्व्यवहार करने के आरोप में बलवाड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक शुभम और योगेश पर भी कार्रवाई हुई है. दोनों को फिलहाल लाइन अटैच कर दिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच बड़वाह के एसडीओपी को सौंपी गई है. जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. पुलिस विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता और आम नागरिकों के साथ गलत व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़