MP CM Kisan Yojana 14 Kist: 85 लाख किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये, इन दिन मिलेगा बड़ा सरप्राइज

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश के करीब 85 लाख किसान सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. संभावना है कि यह किस्त मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. चर्चा यह भी है कि 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ ट्रांसफर की जा सकती है, जिससे किसानों को 4000 रुपये मिलने की उम्मीद है.
MP CM Kisan Yojana 14 Kist: 85 लाख किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये, इन दिन मिलेगा बड़ा सरप्राइज

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. राज्य के करीब 85 लाख किसान सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार यह किस्त मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि अब तक सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेज होने की बात सामने आ रही है.

बैंक खातों में राशि भेजने की योजना

सूत्रों के मुताबिक सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में राशि भेजने की योजना बना रही है. चर्चा इस बात की भी है कि किसी खास कार्यक्रम या अवसर पर 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो किसानों को एक साथ 4000 रुपये मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक सहारा मिल सकता है.

सीधे 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये खाते में आ सकते हैं

हालांकि अप्रैल महीने में भुगतान नहीं होने के कारण कई किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली है. किसानों को उम्मीद थी कि पिछले महीने ही दोनों किस्तों का पैसा उनके खातों में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब मई में राशि मिलने की उम्मीद के साथ किसान इंतजार कर रहे हैं. किस्त जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल तेज कर दी गई है और माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसे लेकर फैसला कर सकती है. किसानों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या उन्हें दो किस्तों का पैसा एक साथ मिलेगा. अगर सरकार देरी की भरपाई करती है तो सीधे 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये खाते में आ सकते हैं.

जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें

किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपनी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें. बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, ताकि भुगतान में कोई अड़चन न आए. इसके अलावा ई केवाईसी पूरा करना और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट रखना भी जरूरी है. ये सभी काम नजदीकी सीएससी सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किए जा सकते हैं. अगर किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानना चाहते हैं तो वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इससे उन्हें आसानी से पता चल जाएगा कि उनकी किस्त जारी हुई है या नहीं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़