MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा, 2 महीने में 1200+ की बढ़ोतरी, जानें अपने जिले का हाल

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा, 2 महीने में 1200+ की बढ़ोतरी, जानें अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. पिछले दो महीनों के दौरान सिलेंडर करीब 993 रुपए तक महंगा हो गया है, जिससे बाजार और आम लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है. अलग-अलग शहरों में नए रेट भी सामने आए हैं. भोपाल में अब सिलेंडर 3074 रुपए में मिल रहा है, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 3179 रुपए पहुंच गई है. जबलपुर में यह 3290 रुपए, ग्वालियर में 3296 रुपए और उज्जैन में 3241 रुपए में उपलब्ध है. कुल मिलाकर दो महीनों में कीमतों में 1200 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को जरूरत के मुताबिक गैस की पूरी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें केवल करीब आधी सप्लाई ही मिल रही है. आने वाले महीनों में शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है, जिससे मांग और बढ़ेगी और लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है.

क्या बोले टेंट और कैटरिंग वाले

टेंट और कैटरिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर उनके खर्च पर पड़ रहा है. उनके अनुसार, सिलेंडर महंगा होने से कुल लागत में करीब 10 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है. अगर 500 लोगों के लिए 5 लाख रुपए का भोजन तैयार किया जाता है, तो अब इस पर 45 से 50 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च आने की संभावना है. उनका मानना है कि इतनी बड़ी बढ़ोतरी उचित नहीं है और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए. होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने एक और समस्या गैस की कमी की है. पर्याप्त गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें डीजल भट्ठियों और इंडक्शन जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे बिजली और ईंधन का खर्च और बढ़ रहा है. ऐसे में आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है.

किन जिलों में सबसे ज्यादा दाम

प्रदेश के कुछ जिलों में सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा हैं. रीवा में यह 3323 रुपए तक पहुंच गया है. वहीं सिंगरौली, सतना और नरसिंहपुर में 3321 रुपए, कटनी में 3320 रुपए और बालाघाट में 3319 रुपए के आसपास कीमत दर्ज की गई है. दूसरी तरफ कुछ जिलों में दरें अपेक्षाकृत कम हैं. भोपाल में सबसे कम 3074 रुपए, जबकि शाजापुर और सीहोर में 3081 रुपए, हरदा में 3104 रुपए और सागर में 3105 रुपए के आसपास कीमत बनी हुई है. कुल मिलाकर इस बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारियों तक सभी की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़